Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bhagwan Singh Yadav becomes president for the fourth time, winning by two votes.

Sambhal News: दो मतों से जीतकर चौथी बार अध्यक्ष बने भगवान सिंह यादव

Sun, 22 Nov 2026 01:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 22 Nov 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Bhagwan Singh Yadav becomes president for the fourth time, winning by two votes.
गुन्नौर। तहसील बार वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में भगवान सिंह यादव ने अध्यक्ष पद पर दो मतों से जीत दर्ज की। यह उनका चौथा कार्यकाल है। महासचिव पद पर योगेंद्र पाल सिंह विजयी हुए।
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि शनिवार को हुए चुनाव में कुल 235 सदस्य अधिवक्ताओं में से 233 ने मतदान किया। इसमें एक मत निरस्त हो गया। मतदान में भगवान सिंह यादव को 117 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी रामसरन को 115 मत प्राप्त हुए। महासचिव पद पर योगेंद्र पाल सिंह ने अधिवक्ता प्रताप सिंह को 15 मतों से हराया। कोषाध्यक्ष पद पर अजय यादव पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। भगवान सिंह यादव इससे पहले वर्ष 2002, 2012 और 2022 में भी अध्यक्ष चुने जा चुके हैं।
विज्ञापन

परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने विजेता पदाधिकारियों का ढोल नगाड़ों पर फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। जीत के बाद भगवान सिंह यादव ने सभी अधिवक्ताओं का आभार जताया। उन्होंने अधिवक्ताओं के हितों के लिए हमेशा साथ खड़े रहने का भरोसा भी दिया। इस अवसर पर योगेश, शैलेंद्र यादव, भगत सिंह, एवरन, गोसुल इस्लाम, भगवान सिंह, विजय सिंह, बल्लू राम और शेख आदिल समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed