फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   two person cheate to villagers money in sambhal

संभल क्षेत्र के 67 व्यक्तियों से 32 लाख रुपये हड़प गए दो लोग, पीड़ितों ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
two person cheate to villagers money in sambhal
संभल के संपूर्ण समाधान दिवस में फाइनेंस कंपनी द्वारा धन हड़पने को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : SAMBHAL
संभल। संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र के गांव खग्गूपुरा व आसपास के 67 लोगों को अधिक ब्याज और मुनाफा देने का झांसा देकर गांव के ही दो लोगों ने धनराशि जमा कराई। करीब 32 लाख रुपये जमा हो गए तो इन लोगों ने रुपये वापस करने से मना कर दिया। जो लोग अपना रुपया वापस मांगने गए उन्हें धमकाया गया। इस पर पीड़ित व्यक्ति समूह बनाकर तहसील के समाधान दिवस में पहुंच गए। प्रदर्शन किया और रुपये वापस दिलाने की मांग की। सीओ ने कहा कि नखासा पुलिस जांच करेगी। सही पाया गया तो रिपोर्ट दर्ज होगी।
विज्ञापन

पीड़ितों ने बताया कि 32 लाख की धनराशि तो सिर्फ उन 67 लोगों की है। यह धनराशि और अधिक हो सकती है क्योंकि दो-तीन वर्ष से खग्गूपुरा और आसपास के गांवों के लोगों को मोटे मुनाफे का लालच देकर रुपये जमा कराए जा रहे थे।
विज्ञापन

कंपनी ने इसके लिए अपना नेटवर्क बना लिया था। लोगों से कंपनी के अभिकर्ता रोजाना रुपये जमा कराते थे और उसे पास बुक में दर्ज कर देते थे। जो लोग रुपये जमा करते थे उनके पास रुपये जमा का साक्ष्य है। वे अपनी पासबुक लेकर सीओ के पास गए थे लेकिन पासबुक दिखाने के बाद भी रुपये वापस नहीं मिल पा रहे हैं। बार-बार तगादा करके निराश हो गए हैं। इसलिए पुलिस तक आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी सिद्धार्थ ने बताया कि अगर पहले थोड़ी सी सावधानी दिखाते तो यह नौबत नहीं आती। उन्होंने अवैध तरीके से फाइनेंस कंपनियों से लोगों को सावधान किया और कहा कि जो दस्तावेज पीड़ितों ने दिए हैं उनके आधार पर पुलिस जांच करेगी। जांच के बाद जरूरी होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। दोषियों पर कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed