{"_id":"668c7c64a017bd9359035616","slug":"two-houses-collapsed-due-to-rain-in-sirsi-accident-avoided-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-112103-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सिरसी में बारिश से दो मकान गिरे, हादसा बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सिरसी में बारिश से दो मकान गिरे, हादसा बचा
Tue, 09 Jul 2024 05:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 09 Jul 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
सिरसी (संभल)। कस्बे के मोहल्ला चौधरियान और शर्की में सोमवार को बारिश के दौरान दो मकान गिर गए। गनीमत रही कि हादसों में किसी को चोट नहीं आई है। मलबे में दबकर घरेलू सामान खराब हो गया है।
सोमवार को मोहल्ला चौधरियान निवासी सलीम का कच्चा मकान बारिश के दौरान भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि मकान के जिस हिस्से में परिवार के लोग थे, उधर का हिस्सा नहीं गिरा, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सलीम ने बताया कि वह परिवार के साथ कच्चे घर में रहते हैं। लगातार हो रही बारिश से सोमवार दोपहर में अचानक मकान की छत भरभराकर गिर गई। इस समय उनका सात वर्षीय बेटा जावाज मकान के अंदर ही था। जब छत गिरी तो उस समय जावाज छत का जो हिस्सा गिरने से रह गया, उसके नीचे था वरना वह दब जाता। मकान गिरने से उसके मलवे में पलंग, गैस चूल्हा, किचन का सामान, सिलाई मशीन, कपड़े लिहाफ गद्दे आदि सामान दब गया। दूसरी ओर, मोहल्ला शर्की में काले उर्फ फूल जान का भी कच्चा मकान गिर गया है। यहां पर कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि मलबे में दबकर घरेलू सामान खराब हो गया। संवाद