{"_id":"2279ea01f9aa14251bc537e341b0465f","slug":"two-died-in-accident-hindi-news-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम से कुचलकर जीजा साले की मौत, जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम से कुचलकर जीजा साले की मौत, जाम
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Thu, 05 Nov 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल-हसनपुर मार्ग पर गुबंद के पास बुधवार को अनियंत्रित डीसीएम ने जीजा साले को कुचल दिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डीसीएम छोड़कर फरार हो गया। एक साथ हुई तो मौत से परिवार में कोहराम मच गया। आक्रोशित लोगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। कार्रवाई का भरोसा देकर पुलिस ने जाम खुलवाया।
बनियाठेर थाने के जनैटा गांव निवासी जहूर मोहम्मद का पुत्र नजर मोहम्मद (20) व उसके बहनोई सहामत (35) निर्माणाधीन भवन के लिए सड़क किनारे बैठकर सरिया काट रहे थे। संभल की तरफ से तेजगति के साथ जा रही अनियंत्रित डीसीएम ने नजर मोहम्मद व सहामत को रौंद दिया।
जिससे सहामत की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य मजदूर नजर मोहम्मद को उठाकर आनन-फानन में जिला अस्पताल ले आ रहे थे। रास्ते में नजर मोहम्मद ने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक डीसीएम छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर दोनों मृतकों के परिवार वाले घटना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
डीसीएम चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जाम दिया। लगभग आधा घंटा जाम लगा रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया। दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नखासा थानाध्यक्ष केके तिवारी ने बताया कि डीसीएम को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।