फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   two dead in accident in sambhal

अज्ञात वाहन की टक्कर से कांस्टेबल समेत दो की मौत

Sun, 23 Apr 2017 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sun, 23 Apr 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
two dead in accident in sambhal
डेमो पिक
बबराला-गवां मार्ग स्थित मुटैना मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बोलेरो गाड़ी में टक्कर मार दी। इससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रास्ते में घायल कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

 
बदायूं के थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव अजीजपुर निवासी मनोहर सिंह पुत्र दरियाब सिंह अमरोहा जनपद पुलिस लाइन में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। ये पूर्व राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव के भांजे भी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर मनोहर सिंह का पुत्र अमित व थाना रजपुरा निवासी सोरन सिंह उनको बुलाने के लिए अमरोहा पुलिस लाइन पहुंचे। पुलिस लाइन से छुट्टी स्वीकृत कराने के बाद तीनों लोग बोलेरो गाड़ी से लौट रहे थे। गाड़ी अमित चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसी दौरान रात 11 बजे करीब गाड़ी बबराला-गवां मार्ग स्थित मुटैना मोड़ के पास पहुंची। उसी समय अज्ञात वाहन ने गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी। इससे सोरन सिंह (50) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनोहर सिंह और उनका पुत्र अमित गंभीर रूप से घायल हो गए। गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 


सूचना पर पहुंची पुलिस ने मनोहर सिंह व अमित को इलाज के लिए भिजवाया। मुरादाबाद उपचार को जाते समय मनोहर सिंह (46) ने रास्ते में दम तोड़ दिया। अमित का मुरादाबाद में इलाज चल रहा है। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed