फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   two corona positive in sambhal

महिला और हस्तशिल्प कारीगर मिले कोरोना संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
two corona positive in sambhal
संभल। सरायतरीन में महिला और हयातनगर में हैंडीक्राफ्ट कारीगर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनके साथ ही संभल जिले में कोरोना संक्रमित की संख्या 381 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें अब इनके संपर्क वालों को तलाश रहीं हैं। टीमों ने 22 लोगों के नमूने शाम तक कराए हैं। इसमें महिला की दो दिन की बेटी भी है। उसके सैंपल भी लिए गए हैं और कोरोना की जांच कराई गई है।
विज्ञापन

संभल जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमित दो केस आए। दोनों सरायतरीन के हैं। सरायतरीन के कोटला मोहल्ले की निवासी गर्भवती महिला 02 जुलाई को सरकारी अस्पताल में आई। बच्चे का प्रसव होना था। इसलिए उसकी पहले कोरोना जांच कराई गई। जांच के बाद महिला अपने घर चली गई। रात में महिला ने अपने ही घर में दाई की मदद से बालिका को जन्म दिया।
विज्ञापन

इस बीच शनिवार को उसकी कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महिला और उसकी मासूम बेटी जिसकी उम्र मात्र दो दिन है को लेकर स्वासथ्य विभाग की एबुलेंस जिला अस्पताल आई, जहां से मुरादाबाद स्थित टीएमयू के लिए रेफर किया गया है। महिला का प्रसव कराने वाली दाई अभी स्वास्थ्य विभाग की टीम को नहीं मिली। जबकि उसके पति को टीम लेकर अस्पताल आई और सैंपल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरायतरीन के करीबी हयातनगर में हस्तशिल्प कारीगर कोरोना संक्रमित मिला है। उसकी बुखार और जुकाम होने के बाद तबीयत खराब हुई थी। उसे पहली जुलाई को हल्लू सराय स्थित एक निजी नर्सिंग होम में दिखाया गया था। हालत नहीं सुधरी मुरादाबाद रेफर किया गया। वह टीएमयू में कोरोना संक्रमित पाया गया। टीएमयू से जानकारी मिलने पर सीएमओ ने इस कारीगर के संपर्क वालों की तलाश में स्वास्थ्य विभाग की टीम को हयातनगर भेजा। टीम 21 लोगों को जांच के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed