फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   two corona positive in sambhal of bijanaur

संभल में तीन दिन से कोई नया केस नहीं, बिजनौर के दो कोरोना पाजिटिव जमाती भर्ती कराए गए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
two corona positive in sambhal of  bijanaur
संभल। संभल जिले में तीन दिन से कोई कोरोना पाजिटिव नहीं निकला। न ही किसी मरीज के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आई है। इस बीच बिजनौर जनपद से मंगलवार को दोपहर दो जमाती भर्ती कराए गए हैं। इनका उपचार शुरू हो गया है। अब संभल जिले के नरौली स्थित सरकारी अस्पताल में छह कोरोना पाजिटिव का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

संभल जिले में अब तक नौ कोरोना पाजिटिव निकले हैं। इसमें छह तमिलनाडु के जमाती हैं। तमिलनाडु के एक जमाती की मौत हो चुकी है। पांच जमातियों का मुरादाबाद में उपचार चल रहा है। जमातियों के खिदमदगार बने सरायतरीन के दो लोग भी कोरोना पाजिटिव निकले थे।
विज्ञापन

एक कोरोना पाजिटिव संभल के दीपासराय का है। जो दुबई से आया था और कोरना पाजिटिव निकला था। उसका उपचार भी मुरादाबाद में चल रहा है। संभल जिले के नरौली में कोरोना पीड़ितों के उपचार के लिए30 बेड का अस्पताल बनाया गया है। इसमें 16 अप्रैल को सरायतरीन का एक मरीज भर्ती कराया गया है जो जमातियों का खिदमदगार था। जबकि 20 अप्रैल को बिजनौर के चार कोरोना पाजिटिव लाए गए, जिसमें एक नहटौर का दरोगा भी शामिल है जिसकी हालत बिगड़ गई थी। वह मुरादाबाद के टीएमयू में भर्ती कराया गया है, जबकि तीन मदरसा छात्र बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह तीनों अभी नरौली में ही भर्ती हैं। इस बीच मंगलवार को दो जमाती युवक बिजनौर से संभल भेजे गए हैं जो मेरठ के निवासी हैं और धर्म के प्रचार के लिए बिजनौर जिले में घूम रहे थे। इन्हें बिजनौर में पहली अप्रैल को क्वारंटीन किया गया लेकिन जब दोनों की रिपोर्ट पाजिटिव आई तो संभल भेज दिया गया। चिकित्साधिकारी डा. विश्वास अग्रवाल ने बताया कि बिजनौर में कोरोना पाजिटिव मरीजों को रखने के लिए अस्पताल में जगह नहीं थी जबकि नरौली का अस्पताल खाली था। इसलिए दोनों को यहां भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed