{"_id":"5acbc6234f1c1b6a6b8b4adb","slug":"two-children-drown-in-poor","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल में तालाब में डूबकर दो बालिकाओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल में तालाब में डूबकर दो बालिकाओं की मौत
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Tue, 10 Apr 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
अक्सा की मौत के बाद विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
गांव धीमरीखेड़ी में सोमवार को तालाब में डूबकर दो बालिकाओं की मौत हो गई। दोनों आपस में सहेलियां थीं। एक को डूबता देख दूसरी उसे बचाने गई, लेकिन खुद भी डूब गई। काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव निकाल लिए गए। एक ही गांव की दो बालिकाओं की मौत से गांव में कोहराम मचा है।
नखासा थाना क्षेत्र के गांव धीमरखेड़ी निवासी गुफरान की बेटी अक्सा (8) और रमेश सिंह की बेटी कुमकुम (11) दोनों आपस में सहेलियां है। अफशा के पिता गुफरान गांव स्थित ईट भट्ठे पर मजदूरी करते है। ईट भट्ठे के निकट भट्ठे स्वामी ने मछली पालन के लिए तालाब बना रखा है। सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे दोनों सहेलियां घर से निकलीं। अक्सा अपने पिता के लिए खाना लेकर पहुंची तो कुमकुम ईट भट्ठे के निकट बने तालाब के बराबर में खेत पर चारा काटने के लिए गई थी। पिता को खाना देने के बाद अक्सा खेलते- खेलते तालाब पर पहुंच गई। इस बीच वह तालाब में नहाने के लिए कूद गई। कुछ देर बाद वह डूबने लगी।
अक्सा ने शोर मचाया तो उसकी सहेली कुमकुम वहां पहुंची। सहेली की जान बचाने के लिए कुमकुम भी तालाब में कूद गई। अक्सा को निकालने के लिए कुमकुम उसके पास पहुंची, लेकिन तालाब गहरा होने के कारण वह भी डूबने लगी। दोनों की चीखपुकार सुनकर भट्ठे पर मजदूरी कर रहा गांव निवासी आकाश पहुंचा। दोनों मासूम व किशोरी को डूबते देखा तो उसने लोगों को बुलाया। जब तक लोग कुछ मदद कर पाते , दोनों डूब चुकी थीं। लोगों की मदद के से दोनों को बाहर निकाला गया लेकिन कोई जिंदा नहीं था। दो बालिकाओं की मौत कोहराम मच गया। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। सूचना के बाद मौके पर सीओ सुदेश कुमार पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली।