फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two brothers-in-law put petrol on sister-in-law due to dispute, set fire, condition critical

दो देवरों ने विवाद के चलते भाभी पर पेट्रोल डाल लगाई आग, हालत गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Two brothers-in-law put petrol on sister-in-law due to dispute, set fire, condition critical
बदायूं जनपद के थाना फैजगंज बेहटा के गांव सुरेनी पापड़ी में दो देवर ने अपनी भाभी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। महिला को गंभीर हालत में शहर के निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। परिजन महिला को बरेली ले गए। महिला के भाई ने आरोपी दोनों आरोपियों के खिलाफ फैजगंज बेहटा थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना फैजगंज बेहटा के गांव सुरेनी पापड़ी निवासी नवल सिंह उर्फ तेजपाल अपनी पत्नी भाग्यवती 45 वर्ष व बच्चों के साथ रहता है। बुधवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर महिला का पति राजघाट गंगा स्नान करने लगा था। घर पर उसकी पत्नी व बच्चे थे। बुधवार की शाम पांच बजे महिला का अपने दो देवरों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिससे क्षुब्ध होकर दोनों देवरों ने अपनी भाभी पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। आग की घटना में महिला बुरी तरह झुलस गई। महिला की पुत्री सुधा ने घटना से अपने मामा रामवीर यादव निवासी गांव सिरसावा थाना बिसौली को अवगत कराया। घटना की जानकारी होने पर रामवीर अपने रिश्तेदारों के साथ बहन की ससुराल पहुंच गया। मगर उसके बहनोई व उसके आरोपी भाइयों ने घटना की सही जानकारी नहीं दी। झुलसी महिला को उपचार के लिए शहर के निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर महिला को रेफर कर दिया। परिजन महिला को उपचार के लिए बरेली ले गए है। वहीं महिला के भाई रमवीर ने घटना की तहरीर थाना फैजगंज बेहटा में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed