फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two arrested with banned animal meat

प्रतिबंधित पशु के मांस के साथ दो गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 01:10 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with banned animal meat
संभल। कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने प्रतिबंधित पशु के मांस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित पशु का मांस, अवशेष व हत्या में इस्तेमाल किए गए उपकरण बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह करीब सात बजे कोतवाली पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि मोहल्ला चौधरी सराय में यावर के खाली प्लाट से प्रतिबंधित पशु की हत्या की जा रही है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने मौके पर दबिश दी। आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे। घेराबंदी कर दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए।
विज्ञापन

मौके से 1.5 क्विंटल मांस, अवशेष व उपकरण बरामद किए। कार्यवाहक कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में अपनी पहचान मोहल्ला चौधरी सराय निवासी गुफरान और रिजवान के रूप में कराई। पकड़े गए आरोपी पशु तस्कर हैं। पहले भी गोवंशीय पशुओं की हत्या में जेल जा चुके हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed