{"_id":"65148984b4899c762807bff6","slug":"two-accused-who-attacked-naib-tehsildar-and-beat-up-his-driver-were-sent-to-jail-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-3353-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: नायब तहसीलदार पर हमला करने और उनके चालक को पीटने वाले दो आरोपी जेल भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: नायब तहसीलदार पर हमला करने और उनके चालक को पीटने वाले दो आरोपी जेल भेजे गए
विज्ञापन
संभल। संभल के नायब तहसीलदार अनुज कुमार पर हमलावर होने और उनके चालक को पीटने के आरोपी बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है।
हयातनगर थाना प्रभारी कर्म सिंह पाल ने बताया कि बुधवार को गांव रसूलपुर धतरा निवासी पुच्ची उर्फ उरमान और बाबू उर्फ रिजवान को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसमें पांच नामजद और अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं। मालूम हो मंगलवार को नायब तहसीलदार गांव रसूलपुर धतरा की ओर बकाएदारों से वसूली के लिए जा रहे थे। रास्ते में मिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली मिली।
पूछताछ करने पर खनन माफिया बिगड़ गए और उन्होंने हमला कर दिया। इसमें नायब तहसीलदार और उनके अर्दली ने तो भागकर जान बचाई। नायब तहसीलदार की गाड़ी का चालक दीपक को आरोपियों ने पकड़ लिया था। जमकर मारपीट की थी। इसी क्रम में पुलिस ने नायब तहसीलदार की तहरीर पर जानलेवा हमला व अन्य कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी का कहना है कि अन्य की तलाश की जा रही है।