{"_id":"6068c9998ebc3ec39e72af29","slug":"two-absconders-accused-of-absconding-alcohol-reward-chandausi-news-mbd3851465183","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब कांड के फरार आरोपियों पर दस-दस हजार का ईनाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब कांड के फरार आरोपियों पर दस-दस हजार का ईनाम घोषित
विज्ञापन
गुन्नौर(संभल)। गांव सिमरई में पंचायत चुनाव को लेकर हुई शराब, भांग की पकौड़ी की दावत में तीन लोगों की मौत हो गई थी तथा तीन गंभीर रूप से बीमार हो गए थे। इस मामले में दो आरोपी अभी भी फरार हैं। दोनों आरोपियों के ऊपर पुलिस ने दस- दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरई में पूर्व प्रधान पति व दावेदार के घर पर ग्रामीणों को शराब पिलाई जा रही थी। 12 मार्च को भांग की पकौड़ी खिलाई गई और शराब पिलाई गई थी। बाद में शराब कम पड़ने पर आरोपियों ने ग्रामीणों को थिनर में पानी मिलाकर पिला दिया था। इससे 13 मार्च को तीन लोगों की मौत हो गई थी तथा तीन लोगों की हालत गंभीर हो गई थी। पुलिस ने जांच कर भारी मात्रा में थिनर बरामद किया था। इस मामले में निवर्तमान महिला ग्राम प्रधान नीरज देवी, उसके पति कल्याण सिंह, गांव दबथरा निवासी भुवना, उसका बेटा शिवम, गांव गनुपुरा निवासी राकेश, गांव बहलोलपुर निवासी योगेश को गिरफ्तार किया था। दो आरोपी मौके से फरार बताए थे।
फरार आरोपियों में निवर्तमान महिला ग्राम प्रधान के बेटे अजनपाल, गांव बहलोलपुर निवासी पप्पू को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। न ही आरोपियों का कहीं कोई सुराग लगा है। एसपी चक्रेश मिश्र ने फरार चल रहे दोनों आरोपियों पर दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। जो उनके विषय में सूचना देगा और गिरफ्तारी कराएगा, उसे यह इनाम की धनराशि दी जाएगी। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
सिमरई कांड के दो आरोपी फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्हें पकड़वाने के लिए दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। चक्रेश मिश्र, एसपी संभल