फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Tube well motor damaged, drinking water supply of 12 thousand houses stalled

नलकूप की मोटर खराब, 12 हजार घरों की पेय जलापूर्ति ठप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Tube well motor damaged, drinking water supply of 12 thousand houses stalled
चंदौसी। शहर के जारई गेट क्षेत्र में लगे नलकूप की मोटर खराब होने से 12 हजार घरों में रविवार सुबह करीब दस बजे से पेयजल आपूर्ति बाधित बनी रही। नागरिकों ने पालिका अधिकारियों को फोन कर मामले की जानकारी दी। लोगों का कहना है कि इसके बाद भी अधिकारियों ने मामले का संज्ञान नहीं लिया है। जिससे स्थानीय लोगों को पेय जलापूर्ति को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग मोहल्ले में लगे हैंडपंप से पानी भरकर लाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

रविवार की सुबह दस बजे जारई गेट में लगे नगर पालिका के नलकूप की मोटर खराब होने से पेय जलापूर्ति बाधित हो गई। नलकूप से जारई गेट, हाता, गोलागंज, माल गोदाम, इस्लामनगर, मोहल्ला मील, वारिस नगर, लक्ष्मणगंज, सुभाष रोड आदि क्षेत्रों को पेय जलापूर्ति दी जाती है। मोटर खराब होने से 12 हजारों घरों में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई। नलकूप पर तैनात आपरेटर मेघराज सिंह ने बताया कि रविवार सुबह दस बजे जब मोटर चलाई तो वह नहीं चली। इसके बाद नगर पालिका के सभी अधिकारियों को अवगत करा दिया गया। मगर किसी ने मोटर सही कराने का संज्ञान नहीं लिया।
विज्ञापन

क्षेत्र में मोटर नहीं चलने से बाधित हुई पेय जलापूर्ति से लोगों के घरों में पानी की किल्लत होनी शुरू हो गई। नागरिकों ने दोपहर 12 बजे के बाद पालिकाध्यक्ष इंदु रानी को तीन बार फोन किया। पालिकाध्यक्ष ने मेकेनिक भेजने की बात कही। मगर मोटर सही करने को मेकेनिक नहीं पहुंचा। इसके बाद नागरिकों ने अधिशासी अधिकारी राजकुमार, जलकल जेई अनुज कुमार को भी फोन कर घटना से अवगत कराया। मगर किसी भी अधिकारी से नलकूप की मोटर सही कराने का संज्ञान नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को खाना बनाने व अन्य कार्यों के लिए जब पानी की आवश्यकता हुई तो नागरिकों ने मोहल्ले में लगे हैंडपंप से पानी भरकर लाए। देर शाम तक नलकूप की मोटर नहीं होने से नागरिकों में रोष व्याप्त हो गया और नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन की खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान महबूब हसन, मोहम्मद नजर, शाह आलम मंसूरी, भूरा, मोहम्मद इमरान, रफीक, मोहम्मद जाहिद, हासिम कुरैशी, शकील सैफी, सुहेल, जुनेद, ऐजाज आदि सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed