फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Trump's effigy burnt without permission, five arrested

Sambhal News: बिना अनुमति फूंका ट्रंप का पुतला, पांच गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Trump's effigy burnt without permission, five arrested
ट्रंप का पुतला फूंकने पर किया गिरफ्तारद्ध - फोटो : ट्रंप का पुतला फूंकने पर किया गिरफ्तारद्ध
संभल। आजाद अधिकार सेना के पदाधिकारियों को अमेरिका के राष्ट्रपति का पुतला फूंकना महंगा पड़ गया। संभल कोतवाली पुलिस ने पांच पदाधिकारियों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया है। दो स्थानों पर पुतला फूंका गया था, इसके लिए कोई अनुमति भी नहीं ली गई थी।
विज्ञापन

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर के आह्वान पर सोमवार को पदाधिकारी विरोध जताने के लिए एसडीएम और सीओ कार्यालय पर पहुंचे थे। पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंक दिया। पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश पर ही भारतीय निर्वासितों को वापस भेजा जा रहा है। अमानवीय कृत्य किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर एसडीएम वंदना मिश्रा ने बताया विरोध प्रदर्शन की कोई अनुमति नहीं ली गई थी, इसीलिए पांच लोग गिरफ्तार किए गए। इसमें प्रदेश महासचिव खिजर गौस, मंडल अध्यक्ष जरीफ मिर्जा, जिलाध्यक्ष सरोश अहमद, उपाध्यक्ष फैजान खान और कार्यकर्ता गुलरेज मिर्जा शामिल हैं।
विज्ञापन

संभल के सीओ अनुज कुमार का कहना है कि बिना अनुमति पुतला फूंका गया और विरोध प्रदर्शन किया गया। इससे शांति व्यवस्था भंग हुई। इसलिए पांच पदाधिकारियों का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000
अमिताभ ठाकुर ने पुलिस पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
आजाद अधिकार सेना के पदाधिकारियों के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। डीजीपी से की गई शिकायत में कहा है कि उनके संगठन के द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि पुलिस के खिलाफ उठाई गई आवाज को दबाने के लिए इस तरह की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed