फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   truck chalak ke hatya

घर से बुलाकर ले जाए गए ट्रक चालक की गला घोंटकर हत्या

Tue, 21 Mar 2017 01:58 AM IST
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे Updated Tue, 21 Mar 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
truck chalak ke hatya
file photo - फोटो : अमर उजाला
रविवार को सुबह घर से बुलाकर ले जाए गए ट्रक चालक सद्दन (40) की जूते के फीते से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। घटना को रविवार की रात किसी समय अंजाम दिए जाने की आशंका है। सोमवार को अपराह्न करीब डेढ़ बजे नगर के बदायूं रोड स्थित आईटीआई के पीछे खेत में ट्रक चालक का शव पड़ा मिला। ट्रक चालक की जेब से मिली फोन नंबर की पर्ची पर सूचना दी गई। सूचना पर ट्रक चालक सद्दन के साथी आलमपुर कुदैया निवासी चांद पुत्र बाबू खां ने शिनाख्त की।
विज्ञापन


थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव देवरखेड़ा निवासी ट्रक चालक सद्दन पुत्र सब्बन पत्नी सवीरा और पांच बच्चों के साथ रहते थे। सवीरा ने बताया कि वह 17 मार्च को घर पर मेला देखने आई भतीजी हिना को मायके में छोड़ने के लिए हापुड़ गई थी। 19 मार्च को शाम चार बजे घर आकर पति के बारे में बच्चों से पूछा तो पता चला दो लोग उनके पति को सुबह करीब आठ-नौ बजे घर से बुलाकर ले गए हैं। रात भर पति का कोई पता नहीं चला। संभावित ठिकानों पर तलाश की गई फिर कोई पता नहीं चल सका। सोमवार को अपराह्न करीब तीन बजे पुलिस ने एक्सीडेंट की सूचना दी। सूचना पर अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


अस्पताल में शव देखा तो पैरों के नीचे से जमीन निकल गई। गला जूते के फीते से घोंटा गया था, फीता भी गले पर कसा था। मुंह में पत्ते भरे हुए थे। देखकर लग रहा था कि हत्या कहीं और करके लाश को यहां लाकर फेंका गया है। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट  दर्ज कर ली है। बुलाकर ले जाने वाले लोग कौन थे? किस दुश्मनी के कारण उसकी हत्या की गई? इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। परिजनों ने भी किसी से भी रंजिश होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच बच्चों की परवरिश का गहराया संकट      
चंदौसी। ट्रक चालक सद्दन की मौत के बाद पत्नी सवीरा का रो रोकर बुरा हाल है। भूमिहीन सवीरा के पास बच्चों के भरण पोषण के लिए कोई और सहारा नहीं है। सद्दन की मौत के बाद सवीरा पर सिमरन (14), सद्दाम (12), सुमायला (08), सौफिया (06), समीर (04) की परवरिश का संकट गहराया हुआ है। सवीरा बदहवास है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed