फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Transformer not changed even after 24 hours, people suffering from heat

Sambhal News: 24 घंटे बाद भी नहीं बदला ट्रांसफार्मर, गर्मी से बेहाल हुए लोग

Sun, 19 May 2024 05:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 19 May 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Transformer not changed even after 24 hours, people suffering from heat
संभल। नगर क्षेत्र में नूरियो सराय में रखा विद्युत ट्रांसफार्मर शुक्रवार की शाम खराब हो गया। इसे 24 घंटे बीत जाने के बावजूद नहीं बदला जा सका। इससे लोग गर्मी में बेहाल हो गए। विद्युत निगम के प्रति उनमें रोष दिखाई दिया। कहा कि खराब ट्रांसफार्मर को 24 घंटे में बदलने का दावा हवा हवाई है। एसडीओ शहर संतोष त्रिपाठी का कहना है कि नूरियो सराय में रखे ट्रांसफार्मर की लीड खराब हो गई थी। शुक्रवार की शाम इसकी जानकारी होने पर लीड सही कराई गई। लेकिन बाद में कुछ अन्य समस्या आ गई। इस कारण आपूर्ति नहीं मिल सकी। शनिवार की शाम में दूसरा ट्रांसफार्मर रखवाया जा रहा है। इससे निर्बाध आपूर्ति शुरू कराई जा रही है।
विज्ञापन

कोट
कल शाम छह बजे से बिजली नहीं आ रही है। ट्रांसफार्मर खराब है। करीब 500 घरों की यही समस्या है। भीषण गर्मी में पानी तक के लिए परेशान हैं। -इस्लाम, नूरियो सराय
विज्ञापन

बच्चे मकान के अंदर नहीं रह पा रहे हैं। इनवर्टर डाउन हैं और भीषण गर्मी में मकान तप रहा है। हाथ के पंखे से हवा करते-करते परेशान हो गए हैं। ट्रांसफार्मर को नहीं बदला जा सका है। -इदारूल हसन, नूरियो सराय
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी की समस्या सबसे अधिक है। दूर-दराज नल से पानी लाना पड़ रहा है। गर्मी में बिजली न मिलने से जिंदगी जी का जंजाल लगने लगी है। 24 घंटे हो गए हैं लेकिन अब तक बिजली नहीं मिली है। -रईस अब्बास, नूरियो सराय

बिजली न होने से इनवर्टर डाउन हो गया है। गर्मी में समय बिताना मुश्किल हो रहा है। कई बार अधिकारियों को अवगत कराया है लेकिन ट्रांसफार्मर को सही नहीं कराया जा सका है। -मौशूफ हैदर, नूरियो सराय

ट्रांसफार्मर में पहले लीड जल गई थी। इसे सही कराया तो कुछ अन्य खराबी आ गई। शनिवार शाम तक ही विद्युत आपूर्ति सुचारू करा दी जाएगी। -संतोष त्रिपाठी, एसडीओ, शहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed