फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Traders got agitated over the use of yellow brick in the construction of culvert

Sambhal News: पुलिया निर्माण में पीली ईंट का इस्तेमाल होने पर व्यापारी भड़के

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Traders got agitated over the use of yellow brick in the construction of culvert
चंदौसी (संभल)। जारई गेट वेयर हाउस के पास नगर पालिका के ठेकेदार द्वारा पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। पुलिया निर्माण में पीली ईंट का इस्तेमाल होने पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नाराजगी व्यक्त की। इसके बाद ठेकेदार ने पीला ईंट हटाकर अव्वल ईंट लगानी शुरू कर दी। इस दौरान काफी देर तक गहमा-गहमी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

चार दिन पहले अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जारई गेट वेयर हाउस के पास क्षतिग्रस्त पुलिया को लेकर प्रदर्शन किया था। इसके दूसरे दिन नगर पालिका के ठेकेदार द्वारा पुलिया निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया। मगर पुलिया निर्माण में पीला ईंट का इस्तेमाल होने पर आसपास के लोगों ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को अवगत कराया। रविवार की सुबह पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और ठेकेदार से पुलिया निर्माण पीला ईंट के इस्तेमाल का विरोध किया। इस दौरान व्यापारियों की काफी देर तक ठेकेदार नोक-झोंक होती रही। शोरशराबा होने पर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। संभल निवासी ठेकेदार फैजल ने बताया कि उसे शहर में 15 पुलिया निर्माण का ठेका मिला है। यह पहली पुलिया का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस अवसर पर युवा नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय, प्रदेश मंत्री शाह आलम मंसूरी, मुस्ताक अहमद, मोहम्मद दानिश, राजा कुरैशी, मोहम्मद राशिद अंसारी, इसरार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed