{"_id":"693c82c89937ab40ac015772","slug":"traders-are-unhappy-with-the-increasing-number-of-thefts-sambhal-news-c-204-1-chn1001-125141-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: चोरी की बढ़ती वारदातों से व्यापारियों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: चोरी की बढ़ती वारदातों से व्यापारियों में नाराजगी
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। नगर में चोरी की बढ़ती वारदातों से व्यापारियों में पुलिस के खिलाफ नाराजगी है। चोरियों पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर शुक्रवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने कोतवाली प्रभारी से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने बताया कि शहर में हुई एक के बाद एक चोरी की घटनाओं से दहशत का माहौल है। ज्ञापन में कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर चोरी की घटनाओं का खुलासा करने की मांग की गई।
शुक्रवार को व्यापार मंडल द्वारा कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार तोमर को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि शहर में ताबड़तोड़ चोरी की वारदातों से नगरवासियों और व्यापारियों में दहशत का माहौल है। क्योंकि, चंदौसी एक व्यापारिक केंद्र है और आसपास के ग्रामीण शहर में आकर खरीदारी करते हैं। इसलिए ऐसी वारदातों से खरीदारी करने आने वाले लोगों को भय लगा रहता है। इसलिए शीघ्र ही एक टीम का गठन कर चोरी का खुलासा किया जाए।
साथ ही, सर्दी की शुरुआत हो चुकी है। घने कोहरे और सर्दी की वजह से चोरों द्वारा चोरी व अन्य घटनाओं की वारदातों को अंजाम दिया जाता है। ऐसे में रात्रि पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रेम ग्रोवर, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष शाह आलम मंसूरी, युवा जिलाध्यक्ष सागर गुप्ता, प्रभात कृष्णा, उमेश वार्ष्णेय, विक्रांत लाल, सुशील अग्रवाल, वसीम कुरैशी, मोहित सक्सेना, सद्दाम हुसैन आदि व्यापारी मौजूद रहे।