फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Tractor-trolley full of sugarcane hit the bike, student died

Sambhal News: गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक को मारी टक्कर, छात्र की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley full of sugarcane hit the bike, student died
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर भाऊ और भदरौला मार्ग के बीच गन्ने से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गांव दरियापुर राजदेव निवासी 18 वर्षीय छात्र अनुज की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और परिजनों को हादसे की जानकारी दी। थाना क्षेत्र गांव दरियापुर राजदेव निवासी अनुज (18) पुत्र महेश बीए अंतिम वर्ष का छात्र था। बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे के करीब वह गांव भदरौला में एक मैकेनिक की दुकान पर बाइक ठीक कराने आया था। दोपहर एक बजे के करीब बाइक ठीक कराने के बाद लौटते समय जैसे ही वह गांव फत्तेहपुर भाऊ के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रही गन्ने से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे जिला अस्पताल भेज दिया। जानकारी मिलने पर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। हादसे की सूचना मिलते ही मां राजवती बेसुध हो गईं। अनुज अपने तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed