{"_id":"6646a7ffdf417f60090e6447","slug":"tractor-trolley-full-of-rice-carts-caught-on-suspicion-of-black-marketing-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-110555-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कालाबाजारी के शक में चावल के कट्टों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कालाबाजारी के शक में चावल के कट्टों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी
Fri, 17 May 2024 06:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 17 May 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना पुलिस ने बुधवार की रात्रि करीब साढ़े दस बजे गश्त के दौरान संभल-मुरादाबाद मार्ग पर सिरसी में चावल के कट्टों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ लिया। कालाबाजारी के अंदेशे में आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई।
पुलिस ने ट्रैक्टर चालक से खाद्यान्न को कहां से लाने और कहां ले जाने के बारे में जानकारी की तो वह कोई संतुष्ट जवाब नहीं दे सका। इस पर पुलिस कर्मियों ने ट्रैक्टर-ट्राली को अपने कब्जे में कर उसे सिरसी चौकी में खड़ा कर लिया। इस मामले की जानकारी खाद्य रसद एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को दी गई।
इस पर पूर्ति निरीक्षक योगेश शुक्ला जांच के लिए मौके पर पहुंचे। जानकारी करने पर पता चला कि इस ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ने वाली पुलिस टीम एक जांच में गई हुई है। ट्रैक्टर चालक भी मौके पर नहीं मिला। उन्होंने बताया कि काफी देर इंतजार के बाद भी किसी के न मिलने पर वह वापस आ गए। अब शुक्रवार को फिर से मौके पर जाकर जांच की जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)