फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   torrential rain devastaion

मूसलाधार बारिश से तबाही, नौ आशियाने उजड़ गए

Sat, 28 Jul 2018 12:17 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल Updated Sat, 28 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
torrential rain devastaion
संभल के गांव हरसिंहपुर में बारिश से ढही मकान की दीवार। - फोटो : अमर उजाला
झमाझम बारिश कुछ लोगों के लिए कहर बन गई है। असमोली क्षेत्र में बारिश से आठ मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसमें किसी की दीवार ढही है, तो किसी की छत। पीड़ितों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। 
विज्ञापन


असमोली क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर गांव निवासी अतीक हुसैन का 12 साल पुराना मकान था। मकान के पीछे खेत है। आरोप है कि खेत स्वामी ने अधिक गहराई तक मिट्टी उठवा दी। इससे मकान की नींव कमजोर हो गई। गुरुवार की शाम को खेत की तरफ वाली दीवार ढहने लगी।
विज्ञापन


दीवार को ढहता देख परिवार के लोग आनन फानन में घर से निकल गए। वहीं, पूरा मकान चटक गया। मलबे से करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान नष्ट हो गया। प्रधान पति जुम्मा खां ने बताया कि घटना की जानकारी प्रशासन को दी गई है। असमोली के ही बेला गांव निवासी सोमपाल की पशुशाला की दीवार गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोरदार आवाज आने पर घर में सो रहे परिजनों की आंख खुल गई। दीवार को देखने गए ही थे कि मकान भी तेज आवाज के साथ गिर गया। खाने-पीने का सामान, कपड़े, बर्तन व अन्य घरेलू सामान दबकर खराब हो गया। पीड़िता ने ग्राम प्रधान पर जल निकासी की व्यवस्था नहीं कराने का आरोप लगाया है।

उसका कहना है जलभराव के कारण मकान गिर गया। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है। वहीं, खासपुर गांव निवासी गजेंद्र सिंह के मकान की बारिश में छत गिर गई। इसमें कपड़े, बर्तन, अनाज व अन्य सामान दबकर नष्ट हो गया। पीड़ित के अनुसार करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।


प्रशासन से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। टांडा कोठी में पांच लोगों के घरों की दीवारें गिरीं हैं। इसमें सिराज, मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद इश्तयाक, हशमत अली, निजारूल के मकान की दीवारें गिरी हैं। दीवारों के गिरने से काफी नुकसान हुआ है।              
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed