{"_id":"68449dd082e5d23760050354","slug":"top-10-meritorious-students-of-up-board-will-get-rs-21000-each-and-a-tablet-chandausi-news-c-275-1-smbd1033-123428-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: यूपी बोर्ड के टॉप-10 मेधावियों को मिलेंगे 21-21 हजार रुपये व टैबलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: यूपी बोर्ड के टॉप-10 मेधावियों को मिलेंगे 21-21 हजार रुपये व टैबलेट
विज्ञापन
संभल। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2025 में जनपद के टाॅप-10 विद्यार्थियों को प्रदेश सरकार की ओर से जल्दी ही सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए जिले के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावियों को चिह्नित कर लिया गया है, जिन्हें पुरस्कार के रूप में 21-21 हजार रुपये व टैबलेट के अलावा मेडल व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
शासन के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने सम्मान समारोह के लिए तैयारी शुरू कर दी है। 25 अप्रैल को माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम घोषित किया था। इस साल भी प्रदेश और जिला स्तर पर जो भी मेधावी विद्यार्थी टाॅप-10 में शामिल रहे हैं उन्हें सम्मानित किए जाने का निर्णय किया गया है। इन मेधावियों को प्रभारी अधिकारी, जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सम्मानित किया जाएगा। मेधावियों को सम्मानित करने के लिए निर्धारित तिथि का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन पुरस्कार के तौर पर दिए जाने वाले टैबलेट शासन ने विभाग को उपलब्ध करा दिए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक श्यामा कुमार सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों को 21-21 हजार रुपये के साथ एक-एक टैबलेट दिया जाना है। उन्होंने बताया है कि जल्द ही बोर्ड से तिथि निर्धारित की जाएगी। कहा कि जिस दिन लखनऊ में मुख्यमंत्री टॉप-10 विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे, उसी दिन जनपद के मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। बताया कि पुरस्कार राशि विद्यार्थियों के खाते में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
0000
हाईस्कूल के मेधावी
आराध्या वार्ष्णेय, दिव्या, मोहम्मद शानिब, लक्शी चौधरी, मोहम्मद आमिर, हिमांशु पाल, कनु संधु, अनुराधा वर्मा, पूर्णिमा शर्मा, अनमोल, अभिनव सिंह, तनिष्का ठाकुर, मोहम्मद तय्यब, खुशबू, कपिल और दीपा शामिल हैं।
0000
इंटरमीडिएट के मेधावी
अभिनव सिरोही, भव्या भारद्वाज, पायल शर्मा, सत्येंद्र, अंकित कुमार, ऋषभ राघव, नंदिनी गौतम, रुद्राक्ष शर्मा, नीतू, विकास, शिवांशी, वंशिका उप्पल, अवंतिका, आकांक्षा यादव, विश्वजीत सिंह शामिल हैं।