फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Today twenty four rounds of circumambulation of 68 pilgrimages and 19 wells of Sambhal

संभल के 68 तीर्थ और 19 कूपों की चौबीस कोसीय परिक्रमा आज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Today twenty four rounds of circumambulation of 68 pilgrimages and 19 wells of Sambhal
ऐतिहासिक नगरी संभल के 68 तीर्थ 19 कूपों की चौबीस कोसीय परिक्रमा का शुभारंभ शनिवार की सुबह चार बजे वंश गोपाल कल्किधाम बेनीपुर चक से होगा। तीर्थ परिसर में लगे पंडाल से भक्तों को तिलक लगाकर और धर्म ध्वजा फहराकर परिक्रमा फेरी के लिए रवाना किया जाएगा। परिक्रमा के शुभारंभ की पूर्व संध्या से लेकर देररात तक भक्तों के वंश गोपाल तीर्थ पर पहुंचने का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान आयोजित भजन संध्या में गायक कलाकार भजनों की तान छेड़ते रहे। जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

श्री वंश गोपाल कल्किधाम चौबीस कोसीय परिक्रमा समिति के अध्यक्ष जीतपाल यादव ने बताया कि चौबीस कोसीय परिक्रमा अपने निर्धारित समय से शुरू हो जाएगी। वंश गोपाल मंदिर के महंत स्वामी भगवत प्रिय महाराज पूर्व मंत्री डीपी यादव समेत अन्य अतिथियों के साथ भक्तों को तिलक लगाकर फेरी के लिए रवाना करेंगे। वंश गोपाल से शुरू होने के बाद परिक्रमा में शामिल भक्त माता वाली मिलक, बादल गुंबद, नाहरठेर, खानपुर खुम्मार, फिरोजपुर, क्षेमनाथ तीर्थ, चंदौसी रोड पर भवानीपुर गांव में होकर चंद्रेश्वर तीर्थ चंदायन पहुंचेंगी। यहां पर रात्रि विश्राम किया जाएगा। इस दौरान भजन संध्या होगी। रविवार की सुबह में यहीं से फेरी का शुभारंभ होगा और फिर गांव अल्लीपुर बुजुर्ग, आढ़ौल, मुजफ्फरपुर, शेरपुर, रसूलपुर, मूसापुर, गवां रोड होते हुए वंश गोपाल कल्किधाम पहुंचकर समापन किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

तीर्थ यात्रियों की सेवा के लिए बादल गुंबद पर सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर संभल ब्लाक प्रमुख सुषमा चाहल और उनके पति कुलदीप चाहल द्वारा लगाया जाएगा। इसी के साथ कई अन्य स्थानों पर भी सेवा शिविर लगाए जाएंगे। इन सभी की व्यवस्थाएं पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed