{"_id":"6a21e6bfa0448840c10e8dd3","slug":"to-swindle-jewelry-a-woman-conspired-with-her-lover-to-fabricate-a-false-story-of-a-robbery-sambhal-news-c-204-1-chn1011-129823-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जेवर हड़पने के लिए महिला ने प्रेमी संग मिलकर रची थी लूट की झूठी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जेवर हड़पने के लिए महिला ने प्रेमी संग मिलकर रची थी लूट की झूठी कहानी
विज्ञापन
जुनावई(संभल)। जेवर लूट की झूठी सूचना देकर सनसनी फैलाने वाली महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है। महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति द्वारा बनवाए गए जेवर हड़पने और अपने विरोधियों को झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए लूट की साजिश रची थी। पुलिस ने महिला से आभूषण भी बरामद कर लिए हैं।
बुधवार को थाना क्षेत्र के गांव धनसेमर निवासी गीता शर्मा ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि वह अपने 12 वर्षीय बेटे के साथ मायके जा रही थी कि रास्ते में मड़िकावली गांव से पीरबहादुर मार्ग पर एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसे चाकू दिखाकर कान के झुमके, सोने की अंगूठी और चांदी की पाजेब लूट ली। महिला की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम ने मामले की गहराई से विवेचना की तो पूरी कहानी मनगढ़ंत और झूठी पाई गई।
पुलिस जांच में सामने आया कि महिला का पति पप्पू शर्मा नोएडा में रहकर मजदूरी करता है। महिला का प्रेम संबंध गांव भोंना नंगला निवासी मनोज शर्मा के साथ हो गया। दोनों ने मिलकर एक आपराधिक षड्यंत्र रचा। गीता ने अपने पति द्वारा बनवाए गए सारे जेवर प्रेमी मनोज को सौंप दिए और अपने किसी दुश्मन को फंसाने तथा जेवर खुद हड़प करने के उद्देश्य से लूट की झूठी कहानी गढ़ दी।
विज्ञापन
थाना पुलिस ने मनोज को उसी के घर से प्रेमिका समेत गिरफ्तार कर लिया और दोनों की निशानदेही पर कथित रूप से लूटे गए जेवर भी बरामद कर लिए। पुलिस के अनुसार दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। थानाध्यक्ष धीरज सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।