{"_id":"5be5de79bdec2269377f7d6c","slug":"to-reach-hospital-brother-and-sister-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल पहुंचने तक बहन-भाई ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल पहुंचने तक बहन-भाई ने तोड़ा दम
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
गुन्नौर सड़क हादसे में घायल को एंबुलेंस से उतारते एसपी यमुना प्रसाद।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। गुन्नौर में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में जख्मी बहन-भाई की जिला अस्पताल पहुंचने तक मौत हो गई। दो मासूम सहित दस लोग हादसे में जख्मी हैं। उनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
गुन्नौर में रोडवेज से बोलेरी की टक्कर होने पर जख्मी हुए लोगों को वहां से उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टराें ने रिंकू (30), सरस्वती (17) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में राजश्री उर्फ राजेश्वरी (35), संदीप (26), मीरा देवी (50), अमृता (4), प्रशांत (12), सचिन (18), रोशनी (14), संजेश (25), आकाश (14), और चार वर्षीय अंसल जख्मी हैं। नोएडा में प्राइवेट नौकरी करने वाले संदीप निवासी ग्राम धरपसी जिला एटा ने बताया कि वह हादसे के वक्त बोलेरो में सवार थे और नैनीताल में गुरुजी से मिलने के लिए पारिवारिक लोगों के साथ जा रहे थे, जब बोलेरो गुन्नौर में पहुंची तो अचानक ही हादसा हो गया। वह मौके पर ही बेहोश हो गए। जिला अस्पताल में उपचार मिलने के बाद उनको होश आया तो बगल के ही बेड पर मौसी राजश्री को भी उन्होंने जख्मी देखा। जिला अस्पताल में घायलों के पहुुंचने के बाद घंटो चीख पुकार मची रही। हादसे की खबर के बाद घायलों से मिलने के लिए उनके रिश्तेदार जिला अस्पताल पहुंचे। अपनों को गंभीर जख्मी देख वह भी सहम गए।
विज्ञापन
एसपी ने खुद घायलों की मदद की
चंदौसी। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद घटना स्थल पर कुछ ही देर बाद मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस की टीम बचाव कार्य में जुट गई। पुलिस अधीक्षक ने खुद भी घायलों को उठाकर एंबुलेंस तक पहुंचाया।
विज्ञापन