फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   to reach hospital, brother and sister died.

अस्पताल पहुंचने तक बहन-भाई ने तोड़ा दम

Sat, 10 Nov 2018 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल Updated Sat, 10 Nov 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
to reach hospital, brother and sister died.
गुन्नौर सड़क हादसे में घायल को एंबुलेंस से उतारते एसपी यमुना प्रसाद। - फोटो : amar ujala

मुरादाबाद। गुन्नौर में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में जख्मी बहन-भाई की जिला अस्पताल पहुंचने तक मौत हो गई। दो मासूम सहित दस लोग हादसे में जख्मी हैं। उनका उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन

गुन्नौर में रोडवेज से बोलेरी की टक्कर होने पर जख्मी हुए लोगों को वहां से उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टराें ने रिंकू (30), सरस्वती (17) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में  राजश्री उर्फ राजेश्वरी (35), संदीप (26), मीरा देवी (50), अमृता (4), प्रशांत (12), सचिन (18), रोशनी (14), संजेश (25), आकाश (14), और चार वर्षीय अंसल जख्मी हैं। नोएडा में प्राइवेट नौकरी करने वाले संदीप निवासी ग्राम धरपसी जिला एटा ने बताया कि वह हादसे के वक्त बोलेरो में सवार थे और नैनीताल में गुरुजी से मिलने के लिए पारिवारिक लोगों के साथ जा रहे थे, जब बोलेरो गुन्नौर में पहुंची तो अचानक ही हादसा हो गया। वह मौके पर ही बेहोश हो गए। जिला अस्पताल में उपचार मिलने के बाद उनको होश आया तो बगल के ही बेड पर मौसी राजश्री को भी उन्होंने जख्मी देखा। जिला अस्पताल में घायलों के पहुुंचने के बाद घंटो चीख पुकार मची रही। हादसे की खबर के बाद घायलों से मिलने के लिए उनके रिश्तेदार जिला अस्पताल पहुंचे। अपनों को गंभीर जख्मी देख वह भी सहम गए।

विज्ञापन

एसपी ने खुद घायलों की मदद की
चंदौसी। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद घटना स्थल पर कुछ ही देर बाद मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस की टीम बचाव कार्य में जुट गई। पुलिस अधीक्षक ने खुद भी घायलों को उठाकर एंबुलेंस तक पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed