{"_id":"684dd28cf1c4f02d50072b43","slug":"time-wasted-in-exorcism-after-snake-bite-girl-dies-sambhal-news-c-204-1-chn1001-120784-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सांप के डसने पर झाड़-फूंक में गंवाया समय, बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सांप के डसने पर झाड़-फूंक में गंवाया समय, बच्ची की मौत
विज्ञापन
गुन्नौर(संभल)। शनिवार सुबह नौ बजे करीब खेत पर बने ट्यूबवेल पर नहाने गई जिला बदायूं के थाना जरीफनगर निवासी आठ वर्षीय अंजू को सांप ने डस लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसकी करीब पांच घंटे तक सपेरे से झाड़-फूंक कराते रहे। हालत में सुधार न होने पर बालिका को परिजन गुन्नौर सीएचसी उपचार के लिए लेकर लाए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जिला बदायूं के थाना जरीफनगर निवासी श्योराज ने बताया कि शनिवार सुबह लगभग नौ बजे उनकी आठ वर्षीय बेटी अंजू खेत पर बने ट्यूबवेल पर नहाने के लिए गई थी। जहां नहाते समय उसके बाय पैर के पंजे पर सांप ने डस लिया। जानकारी होने पर परिजन उसे सपेरे के पास झाड़-फूंक कराने के लिए ले गए। ताकि बालिका की हालत में सुधार हो जाए। वहां भी जब हालत में सुधार नहीं हुआ, तो दोपहर करीब दो बजे परिजन बालिका को गुन्नौर सीएचसी लेकर गए। जब तक बच्ची का पूरा शरीर नीला पड़ गया था। चिकित्सक ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद बालिका को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक का कहना था कि बच्ची को समय रहते ले आते तो शायद उसकी जान बच जाती।