फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Timber-laden tractor-trolley parked at the police outpost for two days; matter bogged down in paperwork.

Sambhal News: लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली दो दिन से चौकी पर खड़ी, पत्राचार में उलझा मामला

Fri, 28 Aug 2026 12:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 28 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Timber-laden tractor-trolley parked at the police outpost for two days; matter bogged down in paperwork.
रजपुरा। ब्लॉक के गांव हेमदपुर के परिषदीय स्कूल में पांच यूकेलिप्टिस के पेड़ अवैध रूप से काट दिए गए। यह कटान बिना नीलामी और वन विभाग की अनुमति के हुआ। इस मामले में दो दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली रजपुरा की बांध धाम पुलिस चौकी पर दो दिन से खड़ी है। मामला अभी भी पत्राचार में उलझा हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, स्कूल परिसर में खड़े पेड़ों को शिक्षक ने निजी स्तर पर कटवाया था। वन विभाग की टीम ने लकड़ी ले जा रही ट्रॉली को पकड़ा और पुलिस चौकी में खड़ा करा दिया। बृहस्पतिवार को भी ट्रॉली वहीं खड़ी रही। ग्रामीणों ने सरकारी संपत्ति के अवैध कटान पर तत्काल कार्रवाई न होने पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी ब्रजमोहन ने कहा कि बिना नीलामी काटी गई लकड़ी का मूल्यांकन कर नीलामी कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि आरोपी शिक्षक पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए शिक्षा विभाग को सूचित किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी रजपुरा विनोद मेहरा ने इसे गंभीर लापरवाही बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षक ने बिना किसी सूचना या अनुमति के पेड़ों का कटान कराया है और उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed