{"_id":"631508070f7e134f5430e645","slug":"tiger-of-lakhimpur-defeated-bajrangi-of-ayodhya-chandausi-news-mbd440030084","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर के टाइगर ने अयोध्या के बजरंगी को दी पटखनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर के टाइगर ने अयोध्या के बजरंगी को दी पटखनी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी के पहलवान टाइगर राणा ने अयोध्या के हनुमान गढ़ी से आए पहलवान बजरंगी दास बाबा को पटखनी दे दी और कुश्ती पर जीत हासिल की।
रविवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में शुरू हुए हिंदू-मुस्लिम राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती दंगल कुल आठ कुश्ती मुकाबले हुए। इनमें छह कुश्ती में पहलवानों के बीच हार-जीत रही। वहीं दो कुश्ती बराबरी पर छूटीं। संचालन करते हुए बुलंदशहर से आए अकबर पहलवान ने बताया कि जिला बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र से आए पहलवान चमन व लखीमपुर खीरी के पहलवान राका तथा मथुरा से आए रिंकू पहलवान व बरेली से आए पहलवान बबुआ के बीच हुआ मुकाबला बराबरी से छूटा। इसके अलावा पंजाब से आए सन्नी पहलवान ने अयोध्या के विक्की पहलवान को व अयोध्या के बजरंगी दास बाबा पहलवान ने पंजाब के सन्नी पहलवान को चित कर कुश्ती पर जीत दर्ज की। कलियर शरीफ से आए पहलवान मोनिस अली ने महाराष्ट्र के नकाबपोश पहलवान को तथा कलियर के मुन्ना पहलवान ने जिला पीलीभीत के बरखेड़ा से आए पहलवान राकेश हराकर कुश्ती जीती।
लखीमपुर खीरी के पहलवान टाइगर राणा व अयोध्या के हनुमान गढ़ी से आए पहलवान बजरंगी दास बाबा के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें दोनों पहलवानों ने अपने-अपने दांव-पेच से एक-दूसरे को काफी देर तक टक्कर दी। बाद में पहलवान टाइगर राणा ने पहलवान बजरंगी दास बाबा को जमीन पर पटक दिया और कुश्ती पर पहलवान टाइगर राणा का कब्जा हो गया। अंतिम मुकाबला कलियर के मोनिस पहलवान व लखीमपुर के सुनील पहलवान के बीच हुआ। इसमें कुछ ही देर में पहलवान सुनील ने दंगल छोड़कर मैदान के बाहर दौड़ लगा दी। इस पर संचालक की ओर से मोनिस पहलवान की जीत की घोषणा कर दी। कुश्ती के रेफरी लखीमपुर खीरी से आए पहलवान शिव स्वरूप मिश्रा रहे। कमेटी के पदाधिकारियों में अल्ताफ भाईजान समेत उसमान अली, डॉ. कादरी, इसरार अली व हाजी जब्बार का सहयोग रहा।