{"_id":"6af9fb65d590bb667d060bac","slug":"tharu-folk-songs-echo-the-name-of-kheri-in-lucknow-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1012-189826-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: थारू लोकगीतों से लखनऊ में गूंजा खीरी का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: थारू लोकगीतों से लखनऊ में गूंजा खीरी का नाम
Mon, 16 Nov 2026 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद सीजी एन पीजी कॉलेज की छात्राएं। स्रोत: प्राचार्य
गोला गोकर्णनाथ। लखनऊ के जनभवन में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में खीरी की बेटियों ने थारू लोकगीतों से अपनी संस्कृति की छटा बिखेरी। सीजीएन पीजी कॉलेज की तीन छात्राओं ने ''मुरली सुनाओ रे प्यारे'' गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया।
प्राचार्य प्रोफेसर पंकज सिंह के नेतृत्व में बीए पंचम सेमेस्टर की छात्राएं राम सनेउ, सरोजनी और अंबिका समारोह में शामिल हुईं। उन्होंने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के विशेष कार्याधिकारी डॉ. सुधीर एम. बोबडे के समक्ष लोकगीत, लोकनृत्य और पारंपरिक प्रस्तुतियां दीं। डॉ. सुधीर एम. बोबडे ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को याद करते हुए उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
उत्तर प्रदेश सरकार ने उलगुलान विद्रोह के नेतृत्वकर्ता भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर, 2026 को जनजातीय गौरव दिवस मनाया। आदिवासी समाज के त्याग और बलिदान को याद करने के लिए प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
समारोह में युवराज दत्त पीजी कॉलेज की छात्राओं ने सामूहिक गायन किया। काशी विद्यापीठ वाराणसी और सुरभि शोध संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में छात्राओं ने ''आदिवासी जंगल रखवारे'' गीत भी प्रस्तुत किया। आदिवासियों के कल्याण के लिए विस्तृत योजना बनाने को सीजीएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर पंकज सिंह को निर्देशित किया गया।
इस मौके पर विश्वविद्यालय लखनऊ की कुलसचिव भावना मिश्रा, प्रोफेसर हेमंत पाल, डॉ. ज्योति पंत और राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ. आदर्श पटेल मौजूद रहे।