फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Three stolen bikes recovered from two bike thieves caught

रजपुरा पुलिस ने एक और नखासा पुलिस ने दो बाइक चोर पकड़े, तीन बाइकें भी बरामद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
Three stolen bikes recovered from two bike thieves caught
संभल। रजपुरा और नखासा थाने की पुलिस ने घेराबंदी करके दो बाइक चोरों को पकड़ा। चोरों के पास से पुलिस ने चोरी की तीन बाइकें बरामद की हैं। पुलिस ने बताया कि चोरी की इन बाइकों को बेचने के लिए यह निकले थे, लेकिन सूचना मिलने पर घेराबंदी करके इन्हें पकड़ लिया गया है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। रजपुरा पुलिस को चकमा देकर एक चोर भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। मंगलवार को नखासा पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सक्रिय हो गई और मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी की। इस दौरान महमूदपुर इम्मा बाईपास से बाइक लेकर आ रहे दो लोगों को पकड़ने में कामयाब रही। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में एक का नाम सलमान पुत्र मोहम्मद इमाद और दूसरे ने का नाम फरमान पुत्र रहीश है, दोनों जलालपुर मोहम्मदाबाद गांव के निवसी है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से दो चोरी की बाइक के साथ दो चाकू बरामद हुए हैं। इसके बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया। इसीक्रम में रजपुरा थाने की पुलिस ने मंगलवार की सुबह नौ बजे के करीब डीएसएम शुगर मिल चौकी पर बैरियर लगा कर दो बाइक सवारों को रोका। इस दौरान एक बाइक सवार वहां से भाग निकला, जबकि दूसरे को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार और फरार बाइक चोर हैं। चोरी की बाइकों को बेचने की फिराक में निकले थे। गिरफ्तार आरोपी राजू जुनवाई थाने के हरगोविंदपुर गांव का निवासी है। आरोपी को जेल भेजा है। वहीं, साथ ही उसके फरार साथी की रूपकिशोर की तलाश की जा रही। वह बदायूं जिले के मुजरिया थाने के सिकंदराबाद गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed