फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Three persons, including a driver, were booked for fraudulently obtaining petrol in the name of ADM Judicial.

Sambhal News: एडीएम न्यायिक के नाम पर फर्जी तरीके से पेट्रोल लेने में चालक समेत तीन पर रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Three persons, including a driver, were booked for fraudulently obtaining petrol in the name of ADM Judicial.
संभल। जिले के एडीएम न्यायिक सौरभ पांडे के नाम पर फर्जी तरीके से पेट्रोल लेने के मामले में बहजोई थाने में चालक समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह मामला 11 मार्च 2025 का है। उस समय सौरभ पांडे जिले में एसडीएम के तौर पर तैनात थे और उनके पास अतिरिक्त चार्ज बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी का था।
विज्ञापन

सौरभ पांडे पांडे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 मार्च 2025 को गाड़ी चालक ने पेट्रोल पंप की पर्ची फर्जी तरीके से बनाकर धोखाधड़ी करके पेट्रोल लिया था। भुगतान के लिए सत्यापन के दौरान यह मामला जानकारी में आया। बताया कि चालक विशाल जुलाई महीने के अंत में हटा दिया गया था। वहीं, बहजोई थाना प्रभारी संत कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर बहजोई के भगवती नगर निवासी वाहन मालिक अंकुल गुप्ता, नखासा क्षेत्र के मोहल्ला भदे सराय निवासी ड्राइवर विशाल उर्फ राहल कुमार और ठेकेदार सौरभ कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed