{"_id":"6217d577091c9b7f3c2fadb2","slug":"three-injured-including-girl-two-referees-due-to-collision-with-unknown-vehicle-chandausi-news-mbd4198598184","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से बालिका सहित तीन घायल, दो रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से बालिका सहित तीन घायल, दो रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी(संभल)। थाना बनियाठेर क्षेत्र के आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर गांव अफजलपुर डरौली के पास पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार आठ वर्षीय बालिका सहित तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बालिका सहित दो लोगों की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर घायलों के परिजन सीएचसी पहुंच गए।
थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी कृष्णौतार अपने बहनोई वीरेंद्र कुमार निवासी महिला रम्पुरा थाना शाहबाद जनपद रामपुर के साथ गुरुवार की दोपहर बाइक से अपनी ससुराल थाना बहजोई के गांव सुगल सराय गया था। शाम को लौटते समय कृष्णौतार की आठ वर्षीय साली मनीषा पुत्री रंजीत भी बाइक पर सवार थी। बाइक सवार तीन लोग आगरा-मुरादाबाद हाईवे स्थित गांव अफजलपुर डरौली के पास पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे तो सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। उधर से गुजर रहे राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस ने पहुंच घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचा के बाद चिकित्सक ने कृष्णौतार व आठ वर्षीय बालिका मनीषा की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए।