{"_id":"633345b88038c506282dddce","slug":"three-including-two-women-arrested-with-smack-of-one-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News : दस लाख की स्मैक के साथ दो महिलाओं सहित तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News : दस लाख की स्मैक के साथ दो महिलाओं सहित तीन गिरफ्तार
Wed, 28 Sep 2022 12:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला वारिस नगर स्थित पानी की टंकी के पास से दो महिलाओं व एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के पास से 56 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्मैक की कीमत दस लाख रुपये बताई है।
विज्ञापन
सीओ दिनेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब 5.25 बजे कोतवाली पुलिस मोहल्ला वारिशनगर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी टंकी के पास दो महिला व एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़े नजर आए। पुलिस कर्मियों ने पूछताछ की तो वह संतोष जनक जवाब नहीं दे सके और भागने लगे। पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। यहां तलाशी के दौरान तीनों के पास से 56 ग्राम स्मैक बरामद की।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम शहजादी पत्नी सरताज व रेशमा पत्नी मुजीब निवासी मोहल्ला वारिसनगर तथा राजेश यादव निवासी ग्राम सिठौली थाना इस्लामनगर जनपद बदायूं बताया। सीओ ने बताया कि आरोपियों के बरामद हुई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में दस लाख रुपये कीमत है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन