फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Three including the couple were beaten up for opposing the dumping of garbage

घर के आगे कूड़ा डालने का विरोध करने पर दंपती व पुत्र को जमकर पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Three including the couple were beaten up for opposing the dumping of garbage
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के महाजन मोहल्ले में मंगलवार की सुबह सबेरे दरवाजे के सामने कूड़ा डालने का विरोध करने पर पड़ोसी ने विवाद कर लिया। बाद में बात बढ़ने पर पड़ोसी ने विरोध करने वाली महिला पर हमला कर दिया। महिला की चीख पुकार सुनकर बचाने आए उसके पति और पुत्र पर मनबढ़ों ने लोहे के राड से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने घायल पिता पुत्र की हालत गंभीर देख दोनों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। दूसरी तरफ घटना के बाबत घायल महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें चार लोगों को आरोपित किया गया है।
विज्ञापन

महाजन मोहल्ला निवासी विकास गुप्ता की पत्नी रमा गुप्ता मंगलवार की सुबह घर के बाहर साफ सफाई कर रही थी। तभी पड़ोस का युवक उसके दरवाजे के सामने कूड़ा डाल दिया। रमा ने इसका विरोध किया तो युवक उससे विवाद कर गालियां देने लगा। महिला के विरोध करने पर पड़ोसी के घर से अरविंद गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, गणेश गुप्ता, सुमित कुमार बाहर आए और रमा के साथ मारपीट करने लगें। पिटाई होने पर रमा ने चीखना शुरू किया, इस दौरान अंदर से उसके पति विकास गुप्ता और पुत्र शिवम गुप्ता बाहर आए। पति और पुत्र रमा को बचाने लगे, इस दौरान मनबढ़ों ने उनके उपर भी लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान हुए शोर को सुन मोहल्ले के लोग वहां जुट गए, इस दौरान हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पिटाई से घायल महिला और पिता पुत्र लहूलुहान हाल में कोतवाली पहुंचे। पुलिस तीनों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। डाक्टरों ने विकास और शिवम गुप्ता की हालत गंभीर देख उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। दूसरी तरफ घायल महिला की तहरीर पर पुलिस ने उसके पड़ोसी अरविंद गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, गणेश गुप्ता और सुमित कुमार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed