{"_id":"664a7cbc1416df3aa80ead64","slug":"those-responsible-lost-their-sleep-understood-the-pain-of-birds-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-110635-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जिम्मेदारों की टूटी नींद, पक्षियों का समझा दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जिम्मेदारों की टूटी नींद, पक्षियों का समझा दर्द
Mon, 20 May 2024 03:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 20 May 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
संभल। सिरसी में बने पक्षी विहार की हालत की सुध रविवार को जिम्मेदारों ने ली। सफाई कराकर दाना-पानी का इंतजाम किया गया। अब भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत के लिए ठौर ठिकाना मिल गया है। नगर पंचायत की ओर से इसकी निगरानी भी की जाएगी। पानी और दाना समय-समय पर पहुंचाया जाएगा। इसके लिए अधिशासी अधिकारी राजन गुप्ता ने निर्देश दिए हैं।
सिरसी में जनसहयोग से चार वर्ष पहले तत्कालीन एसडीएम दीपेंद्र यादव की पहल पर पक्षी विहार बनाया गया था। इसको बनाने का मकसद था कि पक्षियों के लिए ठौर ठिकाना रहेगा। इससे पक्षियों को दाना-पानी आसानी से मिल जाएगा। समय के साथ देखरेख का अभाव हुआ और पक्षियों का विहार पूरी तरह उजड़ गया। रविवार के अंक में अमर उजाला ने पक्षी विहार की बदहाली को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद जिम्मेदार चेत गए और पक्षी विहार में सफाई कराने के साथ ही पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था कराई गई है। अधिशासी अधिकारी का कहना है कि पक्षी विहार नियमित देखभाल कराई जाएगी।