फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Those occupying government land will face action under the Goonda Act.

Sambhal News: सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी गुंडा एक्ट की कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Those occupying government land will face action under the Goonda Act.
जुनावई। थाना परिसर में आयोजित बैठक में गुन्नौर एसडीएम एवं सीओ ने जन शिकायतों को सुना और उनका निस्तारण करने के संबंधित अधीनस्थों को आदेश दिए। इस दौरान सामने आए सरकारी भूमि पर फसल उगाने और पहले से लगे ठिए उखाड़ फेंकने के मामले में आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई करने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन


बैठक के दौरान शिकायत मिली कि क्षेत्र के लोगों के द्वारा सरकारी भूमि को चिह्नित कर लगाए गए ठिए उखाड़ कर जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर फसल बो दी गई। अवैध कब्जा करने वाले लोगों से भूमि खाली कराने के साथ ही उनके कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। इसके साथ ही सरकारी भूमि चकमार्ग एवं रास्तों पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू कराए जाने और विरोध करने पर गाली गलौज एवं मारपीट करने पर उतारू होने की शिकायत भी की गई।
विज्ञापन

गुन्नौर एसडीएम विकास चंद्र एवं सीओ आलोक कुमार सिद्धू ने कहा कि पैमाइश के बाद लगाए गए ठिए को उखाड़ कर फेंकने वाले लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके साथ ही नवीन परती भूमि, बंजर एवं सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए भूमि को मुक्त कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नायब तहसीलदार उदयवीर सिंह, थाना प्रभारी धीरज सिंह, कानूनगो अनिल कुमार गुप्ता, लेखपाल सतवंत सिंह, अरुण कुमार, एसआई रेसू मलिक, साधू सिंह, कृष्ण कुमार सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed