फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Those in the age group of 18 to 59 in the district will take precautionary doses from today

जिले में 18 से 59 आयु वर्ग वालों को आज से लगेगा एहतियाती डोज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Those in the age group of 18 to 59 in the district will take precautionary doses from today
जिले में सभी वयस्कों को आज (शुक्रवार) से सभी सीएचसी पर एहतियाती खुराक देने की व्यवस्था शुरू होगी। शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण की तैयारी पूरी कर ली है। 15 जुलाई से चलने वाले अभियान में 15.59 लाख लोगों को एहतियाती खुराक लगाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण कराया जा रहा है। 18 वर्ष से अधिक आयु के लगभग शत प्रतिशत लोगों को पहली खुराक यानी टीका लग चुका है। जिले में 18 वर्ष से 59 वर्ष आयु वर्ग के 1465975 लोगों को पहली खुराक लगी है। लगभग 86 फीसदी ने दूूसरी खुराक लगवा ली है। शासन ने करीब दो माह पहले 18 वर्ष से 59 वर्ष आयु वर्ग (व्यवस्कों) को निजी अस्पतालों में शुल्क पर एहतियाती खुराक लगवाने की छूट दी थी। शासन ने पर किसी ने भी निजी अस्पताल में एहतियाती खुराक नहीं लगवाई थी।
विज्ञापन

अब शासन ने 15 जुलाई से सभी सरकारी अस्पतालों में व्यवस्कों को निशुल्क एहतियाती खुराक लगवाने के निर्देश दिए हैं। यह अभियान 75 दिन यानी 30 सितंबर तक चलेगा। जिन वयस्कों को दूसरा टीका लगवाए छह माह का समय हो गए, वह सभी वयस्क एहतियाती खुराक लगवा सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। शुक्रवार 15 जुलाई से जिले में सभी नौ सीएचसी, जिला अस्पताल में वयस्कों को निशुल्क एहतियाती खुराक लगवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 से 59 आयु में पहली खुराक लेने वाले वयस्क- 1465975
18 से 59 आयु में दूसरी खुराक लेने वाले वयस्क- 1275814
सीएचसी 18 से 59 आयु वर्ग में पहली डोज लेने वाले लोग।
असमोली 166376
बहजोई 134855
चंदौसी 93895
गुन्नौर 85700
जुनावई 115063
नरौली 170110
पवांसा 178728
रजपुरा 36698
संभल शहर 196221
संभल ग्रामीण 147745
कुल 1465975
18 वर्ष से 59 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को मुफ्त एहतियाती खुराक लगाने के शासन के आदेश मिल चुके है। सभी तैयारी पूरी हैं। शुक्रवार से सभी सीएचसी व जिला अस्पताल पर उन सभी वयस्कों को एहतियाती खुराक लगवाई जाएगी, जिन्हें दूसरा टीका लगवाए हुए छह माह की अवधि पूरी हो गई है।
डॉ. मनोज चौधरी, जिला सर्विलांस अधिकारी संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed