फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Those accused of stealing from the strong room of the bank branch are not being found.

Sambhal News: बैंक शाखा के स्ट्रांग रूम से चोरी करने के आरोपियों का नहीं लग रहा पता

Wed, 10 Apr 2024 03:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 10 Apr 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Those accused of stealing from the strong room of the bank branch are not being found.
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव देहपा में स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा से चोरी करने के आरोपियों का सुराग दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस की टीमें छानबीन कर रही हैं लेकिन अभी कोई सफलता नहीं मिल पा रही है। जिससे आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके। नखासा थाना प्रभारी ने बताया कि छानबीन की जा रही है। फिलहाल कोई सुराग आरोपियों का नहीं मिला है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी पुलिस सुराग तलाशने में लगी है।
विज्ञापन

मालूम हो रविवार की रात प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में नकबजनी कर तीन आरोपी स्ट्रांग रूम तक पहुंच गए। स्ट्रांग रूम में रखी अलमारी व कैशियर के काउंटर से 4.57 लाख कैश समेट कर ले गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। घटना को अंजाम देते हुए तीन आरोपी ही कैमरे में कैद हुए हैं। हालांकि पुलिस को शक है कि शाखा के बाहर अन्य आरोपी भी मौजूद हो सकते हैं। वहीं जो सीसीटीवी फुटेज सामने आई हैं उससे लग रहा है कि आरोपी बैंक शाखा में लंबे समय से रेकी कर रहे थे।
विज्ञापन

इसके बाद ही उन्होंने घटना को अंजाम दिया है, क्योंकि आरोपियों का चेहरा किसी भी कैमरे के सामने नहीं आया। इससे पुलिस की मुश्किल बढ़ी हुई है। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने भी छानबीन की है। थाना प्रभारी का कहना है कि कई लोगों से पूछताछ की है। उम्मीद है कि जल्द कोई सुराग हाथ लगेगा। जिससे आरोपियों को पकड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed