फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Thieves wreaked havoc in five houses, cleaned goods worth lakhs

चोरों ने पांच घरों में बरपाया कहर, लाखों का सामान किया साफ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Thieves wreaked havoc in five houses, cleaned goods worth lakhs
संभल। थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव जनेटा में गुरुवार की रात चोरों ने पांच घरों में चोरी कर ली। एक घर से चोर नकदी, जेवर व अन्य चार घरों से मोबाइल चोरी कर ले गए। परिजन आंगन में सोते रह गए। पीड़ितों की ओर से पुलिस चौकी में चोरी की तहरीर दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

गुरुवार की रात गांव जनेटा निवासी मोहम्मद अपने परिवार के साथ आंगन में सोए हुए थे। शुक्रवार की सुबह आंख खुली, तो देखा कि कमरों में सामान बिखरा पड़ा था और सेफ अलमारी का दरवाजा खुला हुआ था। सेफ में रखे 80 हजार रुपये गायब होने पर मोहम्मद जान ने शोर मचा दिया। शोर शराबे की आवाज सुन परिजन व आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। सेफ में देखने पता चला कि चोर मोहम्मद जान के घर के 80 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल, दो सोने की अंगूठी, एक जोड़ी पाजेब चोर कर ले गए हैं। चोरी का शोर मचने पर आसपास के लोगों ने देखा, तो उनके मोबाइल भी गायब थे। चोर सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मौका मुआयना किया। पीड़ितों ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी है। चोर मोहम्मद जान के तहेरे भाई राहत जान के घर से दो मोबाइल, सालिम के घर से दो मोबाइल, मतलूब के घर से दो मोबाइल, राहत की भट्टी से एक मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। सभी ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed