{"_id":"69b31e5e0d9be45623022bfb","slug":"thieves-broke-into-a-farmers-house-and-stole-goods-sambhal-news-c-204-1-chn1003-127595-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: किसान के घर में कूमल लगाकर चोरों ने सामान उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: किसान के घर में कूमल लगाकर चोरों ने सामान उड़ाया
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। थाना कुढ़फतेहगढ़ के गांव रीठ में चोरों ने किसान के बंद मकान में कूमल लगा कर नकदी व जेवर व अन्य सामान समेट लिया। घटना के वक्त किसान अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में गया था। किसान की पत्नी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है।
गांव रीठ निवासी गुड्डो ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि दो दिन पहले वह पति व परिवार के साथ होली मिलने के लिए रिश्तेदारी में गई थी। बृहस्पतिवार की वापस लौटी तो कमरे के पीछे की दीवार पर कूमल लगा था। संदूक खुले थे और सामान बिखरा पड़ा था। छानबीन करने पर बेटी पूनम की एक जोड़ी चांदी की पाजेब, पर्स में रखे 10000 रुपये, 20 किलो मैंथा तेल, पांच क्विंटल गेहूं, उड़द, कपड़े आदि सामान गायब था। चोर करीब एक लाख की चपत लगा गए। थाना प्रभारी लोकेंद्र त्यागी ने बताया कि इस संदर्भ में उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद