फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   They were quarreling over the distribution of goods, when the police arrived, it was found that the members of the inter-state thieves gang, five arrested

माल के बंटवारे को लेकर कर रहे थे झगड़ा, पुलिस पहुंची तो पता चला हैं अंतरराज्यीय चोर गिरोह के सदस्य, पांच गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
They were quarreling over the distribution of goods, when the police arrived, it was found that the members of the inter-state thieves gang, five arrested
झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस के हत्थे अंतरराज्यीय वाहन चोर के गिरोह के सदस्य आ गए। पता चला कि वो चोरी के माल के बंटवारे को लेकर आपस में झगड़ रहे थे। पुलिस ने गैंग के पांच सदस्यों को दबोच लिया। आरोपियों के पास से 12.93 लाख की नकदी, चार बाइक व दो चाकू बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने पंचकूला में 60 लाख की चोरी सहित, चंदौसी व हयातनगर की चार वारदात कबूल की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
विज्ञापन

बहजोई पुलिस कार्यालय में एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि चंदौसी पुलिस, सर्विलांस व एसओजी टीम चोरों के पीछे लगी थी। टीम को मुरादाबाद हाईवे पर फ्लाईओवर के पास खाली प्लाट में कुछ लोगों व किशोरों के बीच पैसों को लेकर आपस में विवाद की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया और पूछताछ की। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास दो चाकू, कुछ नकदी बरामद हुई। आरोपी सही जवाब नहीं दे पाए। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो उन्होंने चोरी का माल के बंटवारे को लेकर कहासुनी होने की बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को बताया कि सभी ने मिलकर चंदौसी में दो, हयातनगर थाने के गांव सैंजना व हरियाणा के पंचकूला में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। बताया कि पंचकूला से बंद मकान से 60 लाख रुपये का बैग चोरी किया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 12.93 लाख रुपये की नकदी, चार बाइक, पांच मोबाइल व कुछ जेवर बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम गुड्डू निवासी गांव राजा का मझोला थाना बहजोई, सूरज निवासी रेसो थाना बालामऊ कछोना जनपद हरदोई बताया है। उनके अलावा तीन आरोपी नाबालिग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने ये वारदात की है कबूल:
- चंदौसी: नगर के बैंक्वेट हाल कान्हा विहार में सात मई की रात बरात आई थी। बरात में वादी के दादा के पास से आरोपियों ने एक बैग चोरी किया था। उसमें 1.50 लाख रुपये की नकदी, उसमें रखा पर्स डीएल, एटीएम, पैन कार्ड, आधार कार्ड आदि सामान चोरी हुआ था।
- चंदौसी: आरोपियों ने एक मई की रात को चंदौसी में बंद मकान घुसकर दरवाजे की कुंडी खोलकर 35 हजार रुपये की नकदी, एक सोने की जंजीर, सोने के कुंडल, चोरी किए थे।
- हयातनगर: थाना हयातनगर क्षेत्र के गांव सैंजना में एक घर में घुसकर आरोपियों ने पांच हजार रुपये की नकदी व कुछ जेवर चोरी किए थे।
- हरियाणा पंचकूला: आरोपियों ने हरियाणा पंचकूला के सेक्टर -12 के बंद मकान में घुस गए थे। आरोपियों को वहां नकदी से भरा बैग चोरी किया था। बैग में 60 लाख की नकदी बताई जा रही है।

चंदौसी पुलिस, सर्विलांस व एसओजी की टीम ने चोरी के दो अभियुक्त व तीन अपचारियों को माल के साथ पकड़े हैं। हरियाणा व पंजाब से उनके साथियों की गिरफ्तार को अंतरराज्यीय टीम गठित की जा रही है। दो अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है तथा तीन अपचारियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
चक्रेश मिश्र, एसपी संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed