{"_id":"66493ff59da54857280b6104","slug":"there-was-no-water-in-the-bird-sanctuary-the-birds-homes-were-destroyed-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-110605-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पक्षी विहार में पानी न दाना, पक्षियों का उजड़ गया आशियाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पक्षी विहार में पानी न दाना, पक्षियों का उजड़ गया आशियाना
Sun, 19 May 2024 05:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 19 May 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
संभल। भीषण गर्मी पशु और पक्षियों की भूख-प्यास के लिए सिरसी में चार वर्ष पहले बनाया गया पक्षी विहार अनदेखी के चलते उजड़ गया है। पक्षी विहार में भीषण गर्मी में भी न तो पानी की व्यवस्था है और न ही दाने की। ऐसे में भीषण गर्मी में पक्षियों का कोई भी ठौर ठिकाना नहीं है।
भीषण गर्मी इंसान ही नहीं पशु-पक्षियों के लिए भी मुसीबत बनी है। तापमान 44 डिग्री पहुंच गया है। इंसान तो किसी तरह बचाव कर रहे हैं लेकिन पशु-पक्षी इस तपिश भरी धूप में झुलस रहे हैं। पीने को पानी भी मुश्किल से मिल पा रहा है। इस समय ज्यादातर तालाब सूखे पड़े हैं। और लोग भी अपनी छतों पर पानी और दाने की व्यवस्था नहीं कर रहे हैं। चार साल पहले सिरसी में तत्कालीन एसडीएम दीपेंद्र यादव की पहल पर पक्षी विहार बनाया गया था। जनसहयोग से बने इस पक्षी विहार में करीब पांच लाख रुपये खर्च हुए थे। निगरानी नगर पंचायत सिरसी की ओर से करनी थी। दाना और पानी का नियमित इंतजाम किया जाना था लेकिन अब भीषण गर्मी में यह पक्षी विहार देखरेख के अभाव में जूझ रहा है। कहा जाए तो पक्षियों का ठौर ठिकाना उजड़ चुका है। जहां पानी और दाना रखा जाना था वहां कूड़ा जमा है। पेड़ पौधे भी सूख रहे हैं। घास ऊंची जम रही है।
बेजुबानों की करें फिक्र
भीषण गर्मी है और पेड़ भी लगातार कम हो रहे हैं। तालाब सूख चुके हैं। इसलिए भीषण गर्मी में पक्षी दाना-पानी के लिए भटकते हैं। इन बेजुबानों की फिक्र करते हुए घरों की दीवारों, छत और छज्जों पर पक्षियों के लिए दाना-पानी रखेंं। जिससे वह दाना-पानी के लिए पहुंच सकें।
विज्ञापन
00000
कोट
पक्षी विहार की जानकारी मुझे नहीं थी। पक्षी विहार में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था कराई जाएगी। साथ ही सफाई भी कराई जाएगी। जिससे पक्षियों को दाना-पानी मिलता रहे। -विनय कुमार मिश्र, एसडीएम, संभल