Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   There was a ruckus of farmers, accusing JE of illegal recovery

जेई पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए किसानों का हंगामा, नोकझोंक भी हुई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
There was a ruckus of farmers, accusing JE of illegal recovery
चंदौसी। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने जेई के खिलाफ अवैध वसूली, किसानों को परेेशान करने का आरोप लगाते हुए एक्सईएन कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों की एक्सईएन से नोकझोंक भी हुई। किसानों ने बिजली अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एक्सईएन भी किसानों के साथ प्रदर्शन में शामिल हो गए। भाकियू ने दो दिसंबर तक का समय देकर आरोपी जेई के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गुरुवार को भाकियू के प्रदेश प्रमुख महासचिव विजेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में दर्जनों किसान एक्सईएन कार्यालय जा पहुंचे। यहां किसानों ने विद्युत अवर अभियंता पर किसानों से अवैध वसूली, किसानों पर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने, नलकूप के कनेक्शन काटने सहित किसानों को परेशान करने का आरोप लगाते हुए एक्सईएन को ज्ञापन सौंपा। भाकियू पदाधिकारियों ने अवर अभियंता को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर नारेबाजी कर धरना प्रारंभ कर दिया।
विज्ञापन

विजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि पिछले तीन माह से किसानों का विद्युत संबंधित कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र के अवर अभियंता द्वारा किसानों के साथ खुली लूट की जा रही है। किसानों को धमकाकर अवैध वसूली की जा रही है। जो किसान रुपये नहीं देता है, उसके नलकूप व समबर्सिबल के कनेक्शन काटे जा रहे हैं तथा उनके विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। विद्युत अधिकारियों ने किसानों के फोन भी उठाना बंद कर दिया है। किसानों की समस्या नहीं सुनी जा रही है। जिससे किसान त्रस्त बना हुआ है। इस दौरान किसानों की कई बार एक्सईएन से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों नेे कहा कि अगर दो दिसंबर तक आरोपी जेई के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई। तो तीन दिसंबर से भाकियू पदाधिकारी व कार्यकर्ता एक्सईएन कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव, रामवीर सिंह यादव, उदयवीर सिंह, मुनेंद्र सिंह, संजीव यादव, महेश यादव, दिनेश यादव, खुशीराम, चंद्रपाल सिंह, गुलफाम सिंह, वीरेश यादव सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।
किसानों के धरने में शामिल हो गए एक्सईएन
चंदौसी। भाकियू पदाधिकारी अवर अभियंता के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर एक्सईएन कार्यालय पर धरने पर बैठ गए। किसानों के उग्र तेवर देख एक्सईएन दिनेश चंद्र अग्रवाल भी धरनास्थल पर बैठ गए और किसानों को समझाने का प्रयास किया। मगर किसान अपनी मांगों पर अड़े थे। एक्सईएन ने किसानों को वार्ता के लिए अपने कार्यालय में आमंत्रित किया। मगर किसान नेताओं ने उनके निमंत्रण को ठुकरा दिया।

किसानों ने कर्मचारी की वीडियो भी कराई डिलीट
चंदौसी। गुरुवार को एक्सईएन कार्यालय पर जब किसान एक्सईएन के साथ नोकझोंक हो रही थी। तभी एक विद्युत कर्मचारी ने मोबाइल से वीडियो बनानी शुरू कर दी। भाकियू के प्रदेश प्रमुख महासचिव विजेंद्र सिंह यादव की नजर जब कर्मचारी को वीडियो बनाते देखा तो वह भड़क गए और वीडियो बनाने का विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने कर्मचारी का मोबाइल लेकर बनाई गई वीडियो को डिलीट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed