फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   There is nothing wrong in writing 'I love Mohammad' or putting up posters: MP

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क: आई लव मोहम्मद लिखना या पोस्टर लगाना गलत नहीं,  दिलों के रावण को भी फूंकना जरूरी

Thu, 02 Oct 2025 01:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 02 Oct 2025 01:16 AM IST
सार

संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि आई लव मोहम्मद लिखना या पोस्टर लगाना किसी की आस्था को ठेस नहीं पहुंचाता। उन्होंने कहा कि एक प्रदेश में दो कानून लागू किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
There is nothing wrong in writing 'I love Mohammad' or putting up posters: MP
जियाउर्रहमान बर्क - फोटो : बर्क ट्वविटर

विस्तार

आई लव मोहम्मद लिखना या पोस्टर लगाने से किसी की आस्था को ठेस नहीं पहुंचनी चाहिए। हम अल्लाह और मोहम्मद साहब से मोहब्बत करते हैं। इससे दूसरे धर्म के लोगों को दिक्कत क्यों है। यह बात संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कही है।

विज्ञापन


बुधवार को सांसद ने अपने दीपा सराय स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि बरेली में बुलडोजर की कार्रवाई करने की तैयारी है, जबकि यह कार्रवाई गलत है। सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है। इसके बाद भी यूपी शासन पालन नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


आगे कहा कि यदि बरेली में बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है तो शाहजहांपुर में मकबरे पर हमला करने वाले आरोपियों के घरों पर भी बुलडोजर चलना चाहिए। सांसद ने कहा कि मैं बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ हूं लेकिन एक प्रदेश में दो तरह की कार्रवाई क्यों की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सांसद ने कहा कि रावण के पुतले का दहन हर साल किया जाता है। दिलों से भी रावण को फूंकना पड़ेगा। देश में सभी धर्म के लोग रहते हैं। सभी धर्म के लोगों को खुशी से त्योहार मनाना चाहिए। मुसलमान का तो फर्ज है कि उसका पड़ोसी भी परेशान न रहे। पड़ोसी किसी भी धर्म का क्यों न हो। देश की तरक्की के लिए काम होना चाहिए।

कुछ लोग ही इस देश को बांटना चाहते हैं। एक सवाल के जवाब पर कहा कि देश के विपक्ष नेता राहुल गांधी को धमकी दी गई है। इस तरह की धमकी देने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। आगे कहा कि आरआरएस की करनी और कथनी में अंतर है। आरआरएस प्रमुख कहते हैं कि हर मस्जिद के नीचे मंदिर न तलाशा जाए लेकिन उनके संगठन के लोग ही इसको मुद्दा बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed