फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Theft in the temple 100 meters away from the police station

थाने से 100 मीटर दूर मंदिर में चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
Theft in the temple 100 meters away from the police station
संभल। कैलादेवी थाना से 100 मीटर की दूरी पर बुधवार की देररात कैलादेवी धाम मंदिर में मूर्ति से सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए। बृहस्पतिवार की सुबह में पांच बजे सेवादार मंदिर की साफ-सफाई के लिए गए तो मूर्ति पर सोने चांदी के जेवर न देखकर चोरी की जानकारी हुई। पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। चोरी की तहरीर नामजद पुलिस को दी गई है। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

कैला देवी थाना नया बना है। यह थाना कैला देवी मंदिर की 100 मीटर की परिधि में ही बना है। मंदिर में मूर्ति का शृंगार सोने-चांदी के जेवर से होता रहा है। बुधवार की रात्रि चोरों ने मूर्तियों से इस जेवर को चोरी कर लिया। सेवादार सुबह में पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। मंदिर के महंत ऋषि राज गिरी ने चोरी की जानकारी थाना प्रभारी को दी। घटना की सूचना मिलते ही कैला देवी थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और पड़ताल की। महंत ऋषि राज गिरी ने थाना पुलिस को नामजद तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने तत्काल तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन महंत को दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर कैलमुंडी के विनोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed