Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Theft in electronic shop about 200 meters from Mansoorpur outpost

मंसूरपुर चौकी से करीब 200 मीटर की दूरी पर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Theft in electronic shop about 200 meters from Mansoorpur outpost
ओबरी (संभल)। असमोली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंसूरपुर चौकी से करीब 200 मीटर की दूरी पर मंगलवार की रात्रि चोरों ने इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान को निशाना बनाया। पीड़ित दुकान मालिक ने बताया कि चोर नकब लगाकर दुकान से करीब तीन लाख का सामान चोरी कर ले गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। वहीं चौकी के पास हुई चोरी से व्यापारियों में रोष है।
विज्ञापन

सैदनगली-चौधरपुर मार्ग पर मंसूरपुर माफी गांव निवासी अहमद रजा पुत्र मोहम्मद सालिम की इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान है। व्यापारी अन्य दिनों की तरह मंगलवार की शाम दुकान बंद कर घर चले गए। रात में किसी समय चोरों ने दुकान के पीछे नकब लगा लिया और सामान चोरी कर लिया। बुधवार की सुबह में दुकानदार दुकान पर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पीड़ित ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी है। पीड़ित दुकान मालिक ने बताया कि चोर दुकान से तार के 200 बंडल, केबल का बंडल, दस प्रेस, बैटरा, गर्म पानी करने वाली रॉड और बल्ब की दो पेटी व दस हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

सर्दी के बढ़ते ही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की रात्रिकालीन गश्त बढ़ाई जाएगी। अपराधियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
आलोक कुमार जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed