फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The youth injured in Harsh firing had fired the bullet, case registered

Sambhal News: हर्ष फायरिंग में घायल युवक ने ही चलाई थी गोली, मुकदमा दर्ज

Wed, 20 Nov 2024 03:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 20 Nov 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
The youth injured in Harsh firing had fired the bullet, case registered
जुनावई (संभल)। गांव बसीटा में शनिवार की रात बरात चढ़त के दौरान हर्ष फायरिंग में घायल हुए अवधेश ने ही तमंचे से फायर किया था। तमंचे की नाल फटने से वह घायल हुआ था, जबकि प्रदीप के पेट में गोली लगी थी। मामले में एसआई अजय कुमार ने आरोपी अवधेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अब पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। जुनावई थाना क्षेत्र के गांव बसीटा में शनिवार रात बरात चढ़त के दौरान हर्ष फायरिंग में प्रदीप (12) के पेट में गोली लगी थी, जबकि अवधेश छर्रे लगने से घायल हुआ था। घटना के बाद से पुलिस पूरे मामले की जांच मेें जुटी थी। इस दौरान सामने आया कि बरात चढ़त के दौरान अवधेश ने ही तमंचे से हर्ष फायरिंग की। इस दौरान तमंचे की नाल फटने से वह घायल हुआ, जबकि प्रदीप के पेट में गोली लगी थी। परिजन दोनों को जुनावई अस्पताल लेकर गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रेफर कर दिया गया था। प्रदीप का अब भी अलीगढ़ में उपचार चल रहा था। प्रदीप के पिता ने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद एसआई अजय कुमार ने आरोपी अवधेश के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा दिया। अभी आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि अवधेश ने बरात चढ़त के दौरान गोली चलाई थी। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed