फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The young man who came to the funeral of grandfather jumped in the Ganges

दादा के अंतिम संस्कार में आया युवक गंगा में कूदा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
The young man who came to the funeral of grandfather jumped in the Ganges
जुनावई(संभल)। जुनावई थाना क्षेत्र में सांकरा घाट पर दादा के अंतिम संस्कार में आया युवक गंगा में कूद गया। गोताखोरों ने युवक को शाम तक तलाश किया लेकिन युवक का कोई पता नहीं चला। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि युवक की डेढ़ माह पहले ही शादी हुई थी और एक सप्ताह पहले उसकी पत्नी छोड़कर चली गई। इससे युवक परेशान था। जिसके चलते यह कदम उठाया।
विज्ञापन

अलीगढ़ जिले के दादों थाना क्षेत्र के गांव रणमोचना निवासी वासुदेव का निधन हो गया था। जिनका अंतिम संस्कार करने के लिए परिवार के लोग सांकरा घाट पर आए हुए थे। सांकरा घाट संभल और बुलंदशहर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में पड़ता है। मंगलवार की दोपहर में साढ़े 12 बजे के करीब सभी लोग अंतिम संस्कार में लगे हुए थे। इसी दौरान मृतक वासुदेव के पोते क्रेश कुमार (28) ने गंगा में छलांग लगा दी। परिजन दौड़े और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर जुनावई थाने के उपनिरीक्षक मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की। शाम तक तलाशने के बाद भी युवक का पता नहीं चला। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों के मुताबिक डेढ़ माह पहले युवक की शादी हुई थी और एक सप्ताह उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई। इससे युवक परेशान रहता था। इसी के चलते ही गंगा में कूद गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed