फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The woman's parents created a ruckus over her death.

Sambhal News: महिला की मौत पर मायके वालों ने किया हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
The woman's parents created a ruckus over her death.
हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के सिरसी के मोहल्ला गिन्नौरी में महिला की मौत के बाद बिलखते परिजन औ​र
सिरसी(संभल)। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के सिरसी अंतर्गत मोहल्ला गिन्नौरी में शबाना (42) की बुधवार की सुबह मौत हो गई। शबाना का शव छत पर पड़ा मिला है। महिला के मायके वाले मौके पर पहुंचे तो हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजना चाहा। इस पर महिला के मायके वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस को भी तहरीर नहीं दी गई है।संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी सराय निवासी फईम ने बताया कि शबाना उसकी तहेरी बहन थी। बताया कि 22 वर्ष पहले बहन की शादी हुई थी। उसके शौहर की यह दूसरी शादी है। पहली पत्नी की मौत के बाद ही उसने शादी की थी। फईम ने बताया कि उनकी बहन को उसका पति और पहली पत्नी का बेटा परेशान करता था। आए दिन विवाद होता रहता था। तीन दिन से घर में विवाद चल रहा था। आरोप है कि मंगलवार की शाम को शबाना के साथ मारपीट की गई थी। इससे उसकी जान चली गई।
विज्ञापन

फईम ने बताया कि युवक के दो बेटे व तीन बेटियां पहली पत्नी से हैं। शबाना का एक बेटा है जो सऊदी अरब में रहकर काम करता है। वही अपनी मां को रुपये भेजता था। थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि महिला के मायके वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है। तहरीर भी नहीं दी गई है।
विज्ञापन

00000000000
शबाना से रुपये मांग रहा था पति
युवक की पहली पत्नी से दो लड़के और तीन लड़कियां हैं। इसमें एक लड़की की शादी हो गई है। शबाना की मौत के बाद चर्चा रही कि शबाना के बेटे मोहम्मद उवैस ने सऊदी अरब से मकान बनाने के लिए रुपये भेजे थे। आरोपी पति और पहली पत्नी के लड़के शबाना से रुपये मांग रहे थे। शबाना रुपये देने को मना कर रही थी। उसका कहना था कि वह कहीं अलग मकान बनाएगी। इस बात पर ही तीन दिन से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed